Science of the Soul – America
Goshen Satsang Program 27 और 28, जून 2026
    English हिंदी (Hindi) ✓ ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi) Español (Spanish)
  • Home
  • Satsang Program
  • General Information
  • Question and Answer Procedures
  • Important Updates
  • Family Area
  • Special Needs and Deaf Services
  • Travel and Transportation
  • Parking
  • Hotel Shuttles
  • Charter Buses
  • Accommodation Guide
  • Dining Guide
  • Contact Information

सतगुरु का सत्संग प्रोग्राम – गोशेन

शनिवार, 27 और रविवार, 28, जून 2026

प्रोग्राम
गेट खुलने का समय:
सुबह 6:30 बजे
सत्संग हॉल खुलने का समय:
सुबह 6:30 बजे
सीटों पर बैठ जाने का समय:
सुबह 9:15 बजे
सत्संग शुरू:
सुबह 10:00 बजे
साइट बंद होने का समय:
शाम 12:30 बजे

आमंत्रित क्षेत्र – संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको, कैरिबियन, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के सभी निवासियों को गोशन में होने वाले मास्टर सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन क्षेत्रों के लोग कैनेडा में सतगुरु के सत्संग प्रोग्राम पर नहीं जा सकते।

सत्संग प्रोग्राम – प्रतिदिन सुबह 10:00 am बजे सत्संग प्रोग्राम होगा।

आने का समय – कृप्या साइट पर सुबह 6:30 am बजे से पहले न आएँ। ज़्यादा जल्दी पहुँचने से सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए ख़तरे की स्थिति पैदा हो सकती है। गेट खुलने तक संगत के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कृप्या अपना प्रेमपूर्ववक सहयोग दें और सेवादारों को साइट पर पहुँचने और साइट तैयार करने के लिए समय दें। कृप्या स्थानीय पुलिस के दिये निर्देशों का आदरपूर्वक पालन करें। किसी को भी सुबह 6:30 am बजे से पहले सत्संग हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। समय पर आने वालों के प्रति न्याय बनाए रखने के लिए, एक रैंडम चयन प्रक्रिया के अनुसार अलग अलग लाइन को सत्संग हॉल में भेजा जाएगा।

बैठना – संगत को सुबह सत्संग शुरू होने से 45 मिनट पहले बैठ जाना चाहिए। वे लोग जो साथ में बैठना चाहते हैं, उन्हें एक–साथ आना चाहिए। दूसरों के लिए सीटें रिज़र्व या बचा कर रखने की अनुमति नहीं है। सबकी सुरक्षा और सुविधा के लिए, कृप्या सेवादारों के साथ सहयोग करें। आप बैठने के लिए एक गद्दी लेकर आ सकते हैं, लेकिन कोई मेटल फ्रेम वाली बैठने की सीट नहीं।

सत्संग का साथ–साथ अनुवाद (सायमल्टेनीयस ट्रांसलेशन) – सत्संग का पंजाबी/हिंदी से अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी से स्पैनिश का साथ–साथ अनुवाद होगा। इसके लिए हेडफोन के साथ सत्संग हॉल में एक निर्दिष्ट बैठने की जगह की व्यवस्था की गई है। कृप्या ध्यान दें कि यह निर्दिष्ट बैठने की सुविधा सीमित है, इसलिए जो पहले आएँगे, उन्हें वहाँ बैठने का मौक़ा भी पहले मिलेगा।

प्रश्न और उत्तर – जो कोई सतगुरु से प्रश्न पूछना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन सत्संग से पहले एक रैंडम तरीक़े से चुना जाएगा। चयन क्षेत्र सुबह 6:30 बजे खुलेगा और 8:00 बजे बंद होगा, जिसके बाद चयन होगा। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो अपनी सीट रख कर सत्संग हॉल के पीछे प्रश्न और उत्तर चयन क्षेत्र में आ जायें। यदि आपका चयन नहीं हुआ, तो आपको अपनी सीट पर वापस जाना होगा। एक बार चयन पूरा हो जाने के बाद, कोई भी प्रश्न और उत्तर के लाइन में शामिल नहीं हो सकता है।

डेरा ने प्रश्नों के संबंध में निम्नलिखित जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया है:

  1. 14 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग प्रश्न और उत्तर में भाग ले सकते हैं।
  2. केवल एक ही प्रश्न पूछा जाना चाहिए।
  3. प्रश्न आध्यात्मिक होने चाहिए न की व्यक्तिगत, आर्थिक, स्वास्थ्य, परिवार, या राजनीतिक समस्याओं के बारे में।
  4. दूसरों की ओर से प्रश्न नहीं पूछे जाने चाहिए।
  5. लंबे नोट्स, कविताएँ या पत्र नहीं पढ़े जाने चाहिए।
  6. सत्गुरु जब आपके प्रश्न का उत्तर दे रहे हों, बीच में न बोलें; उनका उत्तर पूरा होने के बाद ही कुछ कहें।

संगत से अनुरोध:

  1. प्रोग्राम के दौरान किसी भी वक्त ताली ना बजायें।
  2. कृप्या प्रश्न पूछने वाले की गोपनीयता का सम्मान करें और प्रश्न पूछने वाले व्यक्ति की ओर मुड़कर न देखें।

इन चीज़ों को लेकर आना मना है – मोबाइल फ़ोन, पेजर, कैमरा, दूरबीन, लेजर पॉइंटर, ऑडियो प्लेयर, घड़ी, और अन्य उपकरण जो ऑडियो/वीडियो रिकॉर्ड या प्रसारित कर सकते हैं, इलेक्ट्रॉनिक गेम, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा हथियार, खाने पीने का सामान (पीने के पानी के अलावा), इन चीज़ों को सत्संग हॉल, परिवार क्षेत्र (Family area), और आस–पास की जगहों में बिलकुल नहीं लाया जाना चाहिए। ऐसे किसी भी सामान को आपके आवास स्थान, या गाड़ी में छोड़ना चाहिए या सेवादारों के पास जमा करवाना चाहिए ।

तस्वीर लेना और ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग सत्संग के किसी भी जगह पर मोबाइल फ़ोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।

बड़े बैग और पर्स (लगभग 6" x 9" से अधिक) को सत्संग हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। कृप्या ध्यान दें कि सत्संग क्षेत्र या परिवार क्षेत्र (Family area) में प्रवेश पर हर बैग की जाँच हो सकती है। छोटी गद्दी लेकर आने की अनुमति है, लेकिन मेटल फ्रेम वाले किसी भी आसन की अनुमति नहीं होगी।

इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीनिंग – सत्संग प्रोग्राम में आने वाली सभी संगत की इलेक्ट्रॉनिक तरीक़े से जाँच की जाएगी। सभी पर्स और बैग जाँच किए जाएँगे। एंट्री पॉइंट पर, आपको अपनी जेब से सभी मेटल की चीज़ों को निकाल कर, आपको दिये जाने वाले एक साफ़ प्लास्टिक बैग में रखने के लिए कहा जाएगा। कृप्या कोई ऐसे कपड़े ना पहने जिसमें अनावश्यक मेटल हो, जैसे कि मेटल स्ट्राप, बड़े बेल्ट बकल आदि । कृप्या अपने सेल फ़ोन और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र अपनी गाड़ी में छोड़ कर आएँ या स्क्रीनिंग के पास के कलेक्शन पॉइंट पर जमा कर दें। अगर आपके पास कोई भी ऐसा सामान हो जिसे लाना मना है, तो आपको अपनी गाड़ी में वापस जाना होगा या फिर कलेक्शन पॉइंट में जमा करके स्क्रीनिंग एरिया से वापस आना पड़ेगा ।

नोट्स लेना – सतगुरु की इच्छा है कि हम उनके साथ होने का पूरा फायदा उठाएं और समय और ध्यान को नोट्स लेने में न बर्बाद करें। कृप्या सत्संग और प्रश्न-उत्तर के दौरान नोट्स ना लें। नोट्स लेने और ऐसे नोट्स को किसी भी तरीक़े से अन्यों को भेजने की, इंटरनेट के माध्यम से भी, सख़्त मनाही है।

पार्किंग और निकास – इस प्रोग्राम में आने के लिए आपको एक पार्किंग पास पहले से लेना होगा। गोशन सेंटर में पार्किंग सीमित है। गोशन सेंटर पर पार्किंग के लिए बड़ी गाड़ियाँ जिसमें ज़्यादा लोग आएँगे यानी हाई ऑक्यूपेंसी वाले वाहन (HOVs), विशेष आवश्यकताओं (स्पेशल नीड्ज़)/चलने फिरने में दिक़्क़त वालों, और स्ट्रोलर के साथ फ़ैमिली एरिया की गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य गाड़ियों को दूर वाले रिमोट पार्किंग में भेजा जाएगा। संगत की ज़रूरतों को पूरा करने में सहायता के लिए, हम आपसे (carpool) एक-साथ आने का, चार्टर बसों या शटल बसों का उपयोग करने का आग्रह करते हैं। बस से आने वाली संगत को सत्संग हॉल के प्रवेश द्वार के पास छोड़ा जाएगा और वहीं से वापिस लिया जाएगा।

निकास: सेंटर से गाड़ियों को निकलने में काफ़ी वक्त लग सकता है, इसलिए कृप्या धैर्य से इंतज़ार करें। कृप्या ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्टेशन (Travel and Transportation) पेज पर दिए गए निकास निर्देशों का पालन करें।

पार्किंग के बारे में अतिरिक्त जानकारी वेबसाइट के पार्किंग पेज पर देखें।

यातायात – सभी बसें पार्किंग लॉट बी (B) में पार्क की जाएँगी। होटल के लिए शटल सत्संग के तुरंत बाद रवाना हो जाएँगे। कृप्या साईट पर आने के लिए रास्तों के बारे में, गोशन के आस-पास हवाई अड्डों के बारे में और अतिरिक्त विवरण के लिए वेबसाइट पर ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्टेशन (Travel and Transportation) पेज को देखें।

बच्चों के साथ आना – 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को सत्संग में जाने की अनुमति है। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को माता-पिता या अभिभावक के साथ फ़ैमिली एरिया (Family area) में जाना होगा। सत्संग के दौरान और सत्संग सेंटर पर हर समय, बच्चों के लिए माता-पिता और अभिभावक जिम्मेदार होंगे। सत्संग के समय माता-पिता/अभिभावकों के बीच, फ़ैमिली एरिया और सत्संग हॉल के दरमियान कोई अदला-बदली नहीं होगी। कृप्या अधिक जानकारी के लिए फ़ैमिली एरिया पेज देखें।

विशेष आवश्यकताएँ – विशेष आवश्यकता वाली संगत के लिए सहायता प्रदान की जायेगी। जब आप पहुंचें, तो कृप्या स्पेशल नीड्स (Special Needs) ड्रॉप ऑफ और पार्किंग के संकेतों का पालन करें। सेंटर, कोई भी चिकित्सा के लिए उपकरण (Medical Equipment) जैसे कि वीलचेयर, व्यक्तिगत उपयोग के लिए वॉकर इत्यादि,प्रदान करने में सेंटर असमर्थ है। अपनी ज़रूरत की चीज़ें कृप्या ख़ुद लेकर आएँ। अधिक जानकारी और स्पेशल नीड्स वाले एप्लीकेशन फॉर्म के लिए कृप्या वेबसाइट पर स्पेशल नीड्स पेज देखें।

बधिरों के लिए सेवाएँ – स्पेशल नीड्स और डेफ़ सर्विसेज़ एप्लीकेशन फॉर्म के भरने पर अमेरिकन साइन लैंग्वेज और क्लोज़्ड कैप्शन (closed caption) मॉनिटर उपलब्ध किए जाएँगे।

भोजन – सत्संग के बाद संगत के लिए बैग लंच खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कृप्या भोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए डाइनिंग गाइड देखें।

समुदाय संबंध – आने वाले समय में हम काफ़ी देर के लिए स्थानीय लोगों के पड़ोसी होंगे। होटल, रेस्तोरां और स्थानीय अधिकारियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाये रखना बहुत ज़रूरी है। कृप्या ध्यान रखें कि शाकाहारी भोजन वाले स्थानीय रेस्तोरां की संख्या सीमित है। कृप्या धैर्य रखें और रेस्तरां और होटल के कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। आस-पास खाने-पीने की जगहों के लिए डाइनिंग गाइड देखें। कृप्या होटल और रेस्तोरां में काम करने वाले कर्मचारियों को टिप देना न भूलें।

वस्त्र, परफ्यूम, सुगंध, धूम्रपान और पालतू जानवर – पार्किंग क्षेत्रों से दूरी के कारण, चलने फिरने के लिए आरामदायक जूते डालने की सलाह दी जाती है। सत्संग हॉल पूरी तरह बंद नहीं है, खुली हवा का प्रवाह है और एयर कंडीशन नहीं है। सुबह के समय हल्की ठंड हो सकती है, लेकिन कार्यक्रम के दौरान बाद में गर्मी महसूस हो सकती है। अतः कृपया मौसम के अनुसार उपयुक्त वस्त्र पहनकर आएँ। कृप्या स्वास्थ्य सम्बंधी दिक़्क़त (एलर्जी, दमा, आदि) वाली संगत के प्रति सूझ–बूझ के साथ उदार रहें और कोई भी इत्र या अन्य सुगंध न लगायें। सत्संग सेंटर में धूम्रपान और कोई भी पालतू जानवर लाने की अनुमति नहीं है, केवल प्रमाणित सेवा जानवरों (service animals) को लाने की अनुमति है।

Science of the Soul Study Center ●  106 River Road, New Hampton, New York 10958  ●  845.801.0264‬ ●  © 2026 Science of the Soul